भारत जून में आयरलैंड दौरे पर: दो टी-20 मुकाबले, 8 साल में चौथा दौरा

0

नई दिल्ली: भारत की फूल स्ट्रेंथ टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने शनिवार को इस दौरे का शेड्यूल घोषित किया। यह टी-20 सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड कप जीत के बाद पहली सीरीज होगी। भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

भारत ने पिछले आठ सालों में तीन बार आयरलैंड का दौरा किया है—2018, 2022 और 2023 में। इन तीनों सीरीज में भारत ने आयरलैंड को हराया और क्लीन स्वीप किया। 2018 और 2022 में दोनों दौरे पर भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। 2023 की तीन मैचों की सीरीज में भी भारत ने 2-0 से जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबला नहीं हो सका। सभी मुकाबले आयरलैंड में खेले गए।

IPL के बाद भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज भी खेलेगी। इसकी शुरुआत 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत इस साल इंग्लैंड का दौरा भी करेगा। जुलाई में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here