खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में एमपी के 111 खिलाड़ी तैयार, राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा जनजातीय प्रतिभा का दम

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। देश में पहली बार आयोजित हो रहे Khelo India Tribal Games 2026 में मध्यप्रदेश के जनजातीय खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ भाग लेने जा रहे हैं। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक Chhattisgarh के विभिन्न शहरों में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के 111 खिलाड़ी और 21 सहयोगी सदस्य हिस्सा लेंगे।  यह आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मध्यप्रदेश का दल सात खेल विधाओं एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में अपनी चुनौती पेश करेगा। खिलाड़ियों ने इसके लिए विशेष प्रशिक्षण लिया है और टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

प्रतियोगिताएं अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगी। एथलेटिक्स मुकाबले जगदलपुर के धर्मपुरा क्रीड़ा परिसर में, तीरंदाजी रायपुर के युवा कल्याण मैदान में, फुटबॉल पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं हॉकी मुकाबले सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे। तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती की स्पर्धाएं भी तय स्थानों पर निर्धारित तारीखों में संपन्न होंगी।

इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। खेलों के जरिए सामाजिक समावेशन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग का मानना है कि यह मंच खिलाड़ियों को न केवल प्रतिस्पर्धा का अनुभव देगा, बल्कि उनके भविष्य के करियर को भी दिशा देगा। विभाग को उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here