IPL 2026: सौरभ दुबे और शनाका की एंट्री, 10 खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सवाल

0

मुंबई। IPL 2026 शुरू होने से पहले ही टीमों में बदलाव का दौर तेज हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल आकाश दीप की जगह तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने ऑलराउंडर दसुन शनाका को अपने साथ जोड़ा है। KKR के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है, क्योंकि आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सौरभ दुबे को स्विंग और अतिरिक्त उछाल हासिल करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। हालांकि, वह अब तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए हैं।

दूसरी ओर Rajasthan Royals ने चोटिल सैम करन की जगह शनाका को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई ऑलराउंडर शानदार फॉर्म में हैं और हालिया टी-20 मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने का निर्णय लिया है।  हालांकि Kolkata Knight Riders ने अभी तक हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के रिप्लेसमेंट पर फैसला नहीं लिया है। राणा घुटने की चोट के कारण बाहर हैं, जबकि पथिराना की वापसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है, इसलिए टीम फिलहाल उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती।

इससे पहले KKR ने ब्लेसिंग मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल किया था। सीजन शुरू होने से पहले करीब 10 खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है, जो अलग-अलग कारणों से या तो बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीमों के कॉम्बिनेशन पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है। IPL 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here