भोपाल में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई KAI सीनियर नेशनल कराते चैंपियनशिप–2026

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। LNCT University, भोपाल में आयोजित KAI सीनियर नेशनल कराते चैंपियनशिप–2026 का 23 मार्च को भव्य उद्घाटन हुआ। इस आयोजन ने भोपाल को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नया केंद्र बना दिया। भव्य समारोह में माननीय मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, KAI के अध्यक्ष बैकुंठ सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. पंकज शुक्ला और महासचिव योगेश कालरा उपस्थित रहे। साथ ही राज्य अध्यक्ष जयदेव शर्मा, रेफरी आयोग के अध्यक्ष अमित गुप्ता और विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे मंत्री विश्वास सारंग ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कराते केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता सिखाती है। मंत्री ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन करें और देश का नाम रोशन करें।  23 से 24 मार्च तक आयोजित इस चैंपियनशिप में देश के 19 राज्यों के लगभग 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुमिते और काता की विभिन्न श्रेणियों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मुकाबले हुए।

डॉ. पंकज शुक्ला ने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल पदक जीतने का मंच नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे अपने राज्य का प्रतिनिधित्व गर्व के साथ करें और कराते के माध्यम से अनुशासन, साहस और आत्मनिर्भरता सीखें। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल ‘श्रृंगार बने हथियार’ का भी उल्लेख किया। चैंपियनशिप का तकनीकी मार्गदर्शन शिहान अमित गुप्ता और शिहान परितोष शर्मा ने किया, जबकि शिहान जयदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here