एनएसटी न्यूज, भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित अंडर-12 बीडीसीए क्रिकेट टूर्नामेंट में आज विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी और अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम प्रवेश बामरे की घातक गेंदबाज़ी के आगे पूरी तरह ढेर हो गई। निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर टीम केवल 97 रन ही बना पाई। अभय अकादमी की ओर से अर्णव विश्कर्मा ने सबसे अधिक 45 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के कप्तान मेधाशा उइके ने शानदार 49 रन बनाए और अक्षत द्विवेदी ने नाबाद 29 रन जोड़े। विश्वास सारंग अकादमी की ओर से प्रवेश बामरे ने 4 विकेट लिए, जबकि हर्षिका वर्मा ने 3 विकेट झटके। उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए प्रवेश बामरे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।


