दिल्ली. मुकेश कुमार IPL 2026 में Delhi Capitals की जर्सी पहनकर मैदान में लौट रहे हैं और उनका लक्ष्य टीम इंडिया में फिर से जगह बनाना है। उन्होंने भारत के लिए आख़िरी बार 2024 में खेला था, लेकिन अब घरेलू क्रिकेट और IPL में दमदार प्रदर्शन के ज़रिए वापसी की राह साफ़ करना चाहते हैं। मुकेश ने कहा, “मेरी चयनकर्ताओं से बातचीत हुई थी। उन्होंने साफ़ किया कि मैं उनकी रडार पर हूं। अगर IPL और घरेलू क्रिकेट में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा, तो टीम में वापसी आसान होगी।”
दिल्ली कैपिटल्स के इस सीज़न के बॉलिंग डिपार्टमेंट में मिचेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, काइल जेमिसन और लुंगी एनगिडी जैसे विदेशी खिलाड़ी और टी नटराजन व आक़िब नबी जैसे घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं। मुकेश ने IPL की सपाट पिचों और नए नियमों पर ध्यान देते हुए कहा कि गेंदबाज़ों को मैदान पर तुरंत रणनीति बदलनी पड़ती है। मुकेश का पूरा ध्यान अपनी गेंदबाज़ी स्किल्स पर है। DC के बॉलिंग कोच Munaf Patel ने उन्हें पुरानी ताक़त और सटीक गेंदबाज़ी याद दिलाते हुए मंत्र दिया, “बस ख़ुद को समझो और अपनी ताक़त पर भरोसा रखो।”


