वनडे में छक्कों के सरताज: रोहित शर्मा नंबर-1, युवराज ने सहवाग को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : वनडे क्रिकेट में जहां रोहित शर्मा के नाम सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (264 रन) और सबसे ज्यादा दोहरे शतक (3) का रिकॉर्ड दर्ज है, वहीं इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में भी वह पहले स्थान पर काबिज हैं। रोहित वनडे में 350 से ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतरता को दर्शाता है। कमाल की बात ये है कि भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं तो वहीं भारत के पूर्व तूफानी ओपनर वीरेंद्र सहवाग सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में युवराज सिंह से पीछे हैं जो नंबर 4 पर या फिर कई बार उससे नीचे बल्लेबाजी के लिए आते थे।

357 छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

रोहित ने भारत के लिए अब तक 282 वनडे खेले हैं जिसमें उनके नाम पर 357 छक्के दर्ज हैं। वो इस प्रारूप में अभी खेल रहे हैं और जिस गति से वो रन बनाते और शॉट लगाते हैं वो 400 का आंकड़ा शायद छू सकते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं जिन्होंने 350 मैचों में 229 छक्के लगाए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 462 वनडे खेलने वाले सचिन तेंदुकर ने 195 छक्के लगाए थे।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्ब भारतीय कप्तान गांगुली हैं जिन्होंने 311 वनडे मैच खेलकर कुल 190 छक्के लगाए थे जबकि विराट कोहली इस सूची में 168 छक्कों के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं। कोहली ने अब तक कुल 311 वनडे मैच खेले हैं। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं जबकि सहवाग 7वें नंबर पर हैं। युवराज ने 304 मैचों में 155 छक्के लगाए थे जबकि सहवाग ने 251 मैचों में 136 छक्के जड़े थे।

भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुरेश रैना 8वें स्थान पर हैं, जिन्होंने 226 मैचों में 120 विकेट लिए। वहीं 9वें स्थान पर अजय जडेजा का नाम आता है, जिन्होंने 196 मैचों में 85 विकेट लिए। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर शिखर धवन मौजूद हैं, जिन्होंने 167 मैचों में कुल 79 विकेट लिए।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर

रोहित शर्मा– 282 मैच, 357 छक्के
एमएस धोनी- 350 मैच, 229 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 195 छक्के
सौरव गांगुली- 311 मैच, 190 छक्के
विराट कोहली- 311 मैच, 168 छक्के
युवराज सिंह- 304 मैच, 155 छक्के
वीरेंद्र सहवाग- 251 मैच, 136 छक्के
सुरेश रैना- 226 मैच, 120 छक्के
अजय जडेजा- 196 मैच, 85 छक्के
शिखर धवन- 167 मैच, 79 छक्के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here