नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम ने अपना आखिरी खिताब करीब 6 साल पहले जीता था, जिसके बाद से उसका प्रदर्शन लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब एक बार फिर अपनी पुरानी साख को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार है, हालांकि यह राह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है।
हार्दिक पंड्या को सम्मानपूर्वक हटाने की उठी मांग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 से ठीक पहले भारत के पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस से आग्रह किया है कि इस सीजन में अगर हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो वो सब्र रखें या अगर उन्हें सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का विकल्प सही लगता है तो वो हार्दिक पंड्या को सम्मानपूर्वक हटा दें, लेकिन वैसे नहीं जैसा कि उन्होंने रोहित शर्मा के साथ किया था।
MI के लिए चेतावनी, इस बार गलती करना पड़ सकता है भारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मुंबई इंडियंस को वही गलती दोबरा दोहरानी चाहिए। रोहित शर्मा को अचानक से हटाकर हार्दिक पंड्या को लाने के बाद उनका सीजन काफी खराब रहा था, लेकिन हार्दिक पंड्या अब अपनी भूमिका में जम रहे हैं। पिछले साल वो प्लेऑफ में भी पहुंचे थे इसलिए कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या ने अच्छा काम किया है।
हार्दिक पंड्या के साथ रोहित जैसा व्यवहार न हो, MI को दी गई सख्त सलाह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैफ ने आगे कहा कि मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव एक विकल्प हैं, लेकिन हार्दिक पंड्या के साथ वैसा नहीं होना चाहिए जैसे उन्होंने रोहित शर्मा के साथ किया था। ये कहकर कि अब हमारे पास हार्दिक पंड्या हैं जिन्होंने गुजरात को चैंपियन बनाया है इसलिए अब वही कप्तानी करेंगे। उस समय हार्दिक पंड्या चर्चा का केंद्र थे और अब सूर्यकुमार यादव चर्चा में हैं। अगले साल कोई और होगा तो क्या आप सूर्या को हटा देंगे।
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलेटन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।


