nst news, भोपाल. विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित BDCA अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी और यंग स्टार बी चैम्प क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार बी चैम्प क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 30 ओवर में 108 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिवास ने 30 रन और परमय ने 10 रन का योगदान दिया। अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में माहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि भाविक ने 2 विकेट हासिल किए।
109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी ने 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से राज मीणा ने 28 रन और रेयांश ने 17 रन की अहम पारी खेली। यंग स्टार की ओर से गेंदबाजी में शिवांश ने 3 विकेट और आदित्य शर्मा ने 1 विकेट लिया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए माहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


