nst news, भोपाल. कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9वें ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में विभागीय ग्रुप के मुकाबले में पोस्टल टीम ने कमिश्नर इलेवन को 11 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कमिश्नर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पोस्टल टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक जैन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 111 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा प्रियांश (24), महेंद्र मिश्रा (14) और मनोज शेट्टी (13) ने अहम योगदान दिया। कमिश्नर इलेवन की ओर से गेंदबाजी में रणवीर वेद ने 22 रन देकर 4 विकेट और रवि नरवरे ने 30 रन देकर 3 विकेट झटके।
191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कमिश्नर इलेवन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रवि नरवरे ने 49 रन और रणवीर वेद ने 40 रन बनाए। इसके अलावा विजय परोचे (19), निवेश कल्याने (नाबाद 16), मनाज़िर अली (15) और बिट्टू चौहान (13) ने भी योगदान दिया, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। पोस्टल की ओर से गेंदबाजी में आदित्य राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि महेंद्र मिश्रा ने 2 विकेट हासिल किए। प्रियांश और मयंक जैन ने भी 1-1 विकेट लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मयंक जैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर Abdul Jameel Khan ने सम्मानित किया।
आज के मुकाबले (विभागीय ग्रुप)
- भोपाल पुलिस बनाम GST इलेवन – सुबह 8:30 बजे
- DGP इलेवन बनाम कमिश्नर इलेवन – दोपहर 12:30 बजे


