नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में बुधवार (1 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस चौथे और पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
आईपीएल 2026 के पहले पांच मैचों में गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2026 के छठे मैच में एक और टीम का खाता खुल जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स का 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज
आईपीएल 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने 70 रनों की पारी खेली और विराट कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए। मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन शीर्ष पर हैं। उनके साथी ओपनर रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान इशान किशन दूसरे नंबर पर हैं। पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली चौथे नंबर पर हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो कुल 7 गेंदबाजों ने 3-3 विकेट हासिल किए हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट के आधार पर जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) काबिज हैं। तीसरे स्थान पर टी नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स) हैं, जबकि चौथे नंबर पर लुंगी एनगिडी मौजूद हैं। वहीं पांचवें स्थान पर भी लुंगी एनगिडी (पंजाब किंग्स) का नाम शामिल है।


