नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों ही टीमें अपने पहले मैच में हार झेल चुकी हैं, जिससे यह मुकाबला और भी अहम बन गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शिकस्त दी थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ वापसी करने के इरादे से उतरेंगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 की बात करें तो मुंबई इंडियंस से हार के बाद भी बदलाव की संभावना नहीं है। कप्तान अजिंक्य रहाणे को पिछले मैच में क्रैंप आया था। वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। हालांकि, वह सनराइजर्स के खिलाफ मैच में खेलने के लिए फिट हैं। इसके अलावा आउट ऑफ फॉर्म वरुण चक्रवर्ती पर भी कोच अभिषेक नायर ने वापसी का भरोसा जताया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर),रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह,अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 की बात करें तो हाथ में चोट के कारण ब्रायडन कार्स पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उनका हाथ टूटा नहीं है, लेकिन वह शायद ही केकेआर के खिलाफ मैच से पहले फिट हो गए। अगर वह नहीं खेल पाते हैं। डेविड पेन की जगह बरकरार कह सकती है। इशान मलिंगा और लियाम लिविंगस्टोन में से एक खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, इशान मलिंगा/लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।


