एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ए. डब्लू कनमड़ीकर ट्रॉफी अंडर-13 बॉयज इंटर डिविजनल (दो दिवसीय) क्रिकेट मुकाबले में भोपाल और शहडोल डिविजन के बीच मैच इंदौर के Holkar Stadium में शुरू हुआ। भोपाल डिविजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 85.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 260 रन बनाए। टीम की ओर से खुशवंत सिंह ने 76 रन, आराध्य साहनी ने 72 रन और युवराज ठाकुर ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। शहडोल की ओर से उत्कर्ष तिवारी ने 4 विकेट और अनिकेत गुप्ता ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में शहडोल डिविजन ने दिन का खेल समाप्त होने तक 8 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन बनाए। भोपाल की ओर से तेजस सिंह ने एक विकेट लिया। मुकाबले का दूसरा दिन कल खेला जाएगा।


