IPL 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद अंकतालिका में बड़ा बदलाव

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरा दिया और 2 अहम अंक हासिल किए। यह हैदराबाद की दूसरे मैच में पहली जीत रही, जबकि कोलकाता को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा और टीम का खाता अभी तक नहीं खुल पाया है।

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल अपडेट

हैदराबाद ने 2 अंक जरूर हासिल किए, लेकिन 10 टीमों में ये फिलहाल अंकतालिका में छठे स्थान पर ही है। अंकतालिका में अभी राजस्थान पहले, आरसीबी दूसरे, दिल्ली कैपिटल्स तीसरे, मुंबई चौथे जबकि पंजाब 5वें स्थान पर है। हालांकि इन सभी टीमों के 2-2 अंक ही हैं, लेकिन रन रेट के आधार पर फिलहाल राजस्थान टॉप पर मौजूद है।

कोलकाता-हैदराबाद मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 2 4.171
आरसीबी 1 1 0 2 2.907
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 2 1.397
मुंबई इंडियंस 1 1 0 2 0.687
पंजाब किंग्स 1 1 0 2 0.509
सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 2 0.469
गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 -0.509
लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 -1.397
केकेआर 2 0 2 0 -1.964
सीएसके 1 0 1 0 -4.171
अंगकृष रघुवंशी ने पहला स्थान हासिल किया

इस लीग में अब तक खेले गए पहले 6 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि इशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। वहीं गेंदबाजी में जयदेव उनादकट पहले नंबर पर हैं और ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे स्थान पर हैं। दोनों गेंदबाजों के नाम 4-4 विकेट हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर जयदेव उनादकट शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

कोलकाता-हैदराबाद मैच के बाद टॉप 5 बैटर
प्लेयर साल मैच पारी नॉट आउट रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
अंगकृष रघुवंशी 2026-2026 2 2 0 103 52 51.5 58 177.58 0 2 0 12 4
इशान किशन 2026-2026 2 2 0 94 80 47 47 200 0 1 0 11 5
हेनरिक क्लासेन 2026-2026 2 2 0 83 52 41.5 57 145.61 0 1 0 6 2
रयान रिकेल्टन 2026-2026 1 1 0 81 81 81 43 188.37 0 1 0 4 8
रोहित शर्मा 2026-2026 1 1 0 78 78 78 38 205.26 0 1 0 6 6
कोलकाता-हैदराबाद मैच के बाद टॉप 5 बॉलर
प्लेयर साल मैच पारी बॉल ओवर्स मेडन रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
जयदेव उनादकट 2026-2026 2 2 36 6 0 50 4 3/21 12.5 8.33 9 0 0
ब्लेसिंग मुजरबानी 2026-2026 2 2 42 7 0 75 4 4/41 18.75 10.71 10.5 1 0
जैकब डफी 2026-2026 1 1 24 4 0 22 3 3/22 7.33 5.5 8 0 0
टी नटराजन 2026-2026 1 1 24 4 0 29 3 3/29 9.66 7.25 8 0 0
प्रसिद्ध कृष्णा 2026-2026 1 1 24 4 0 29 3 3/29 9.66 7.25 8 6 6

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here