IPL 2026 CSK vs PBKS: संभावित प्लेइंग 12, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा। सीएसके के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि टीम को पंजाब किंग्स को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने खेल के हर विभाग में सुधार करना होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में चेन्नई की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम गुवाहाटी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, ऐसे में अब सीएसके उस हार को पीछे छोड़कर इस मुकाबले में बेहतर खेल दिखाने के इरादे से उतरेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड 2 हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दोनों टीमों के बीच जीत और हार का रिकॉर्ड बराबर है। दोनों ने 16-16 मैच जीते और 16-16 मैच हारे हैं। हालांकि, आईपीएल 2022 से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुल छह मैच खेले हैं, जिसमें से पांच में उसने जीत हासिल की, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ एक मैच ही जीत पाई।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप को उदाहरण मानें तो एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिचें बल्लेबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है। हालांकि, T20 वर्ल्ड कप के दौरान चेन्नई की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल थी। पिच पर जो रफ्तार और उछाल मिल रहा थ, उससे बल्लेबाजों के लिए गेंद को सीधे बल्ले से मारना आसान हो गया था। यही सिलसिला IPL 2026 में भी जारी रह सकता है। ब्रॉड हैडिन ने इस बात की पुष्टि की कि पिच पर थोड़ी घास मौजूद है। शुक्रवार को तापमान 26 से 35 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। यह वही पिच होगी जहां भारत ने T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार विकेट पर 256 रन बनाए थे। आसमान साफ रहेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 12

चेन्नई सुपर किंग्स से जहां एमएस धोनी अब भी टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में एक बड़ी राहत मिल सकती है। ऋतुराज गायकवाड़ ने इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के खेलने के बारे में कोई पक्की बात नहीं कही, लेकिन ब्रेविस ने मुख्य ग्रुप से अलग नेट्स में बल्लेबाजी की और काफी सहज दिखे। ऋतुराज गायकवाड़ का पावरप्ले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। उनका औसत सिर्फ 23 रन और स्ट्राइक रेट 117.94 है। हालांकि, संजू सैमसन का अर्शदीप सिंह के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।

मैच से पहले पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्राड हॉडिन ने श्रेयस अय्यर के खेलने को लेकर सभी चिंताओं को दूर कर दिया। पंजाब किंग्स के लिए राहत की बात यह है कि उनके कप्तान की कोई हड्डी नहीं टूटी है। असल में अभ्यास सत्र के दौरान वह बेहद शानदार लय में दिखे और उन्होंने कई गेंदों को सीधे स्टैंड्स में पहुंचाया। अगर संजू सैमसन पावरप्ले के बाद भी बल्लेबाजी कर पाते हैं तो पंजाब किंग्स को जल्द से जल्द युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी के लिए लाना होगा। इस लेग स्पिनर को ओपनर के खिलाफ काफी सफलता मिली है। उन्होंने अब तक उसे पांच बार आउट किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 12: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक/हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • मुकाबला: IPL 2026 का सातवां मैच, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
  • मैच की तारीख: 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: एमए चिंदबरम स्टेडियम, चेन्नई।
  • सीधा प्रसारण: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स से जुड़े प्रमुख आंकड़े
  • हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप के दौरान एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 197 रन था।
  • आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को घरेलू मैदान पर पांच मैच में हार झेलनी पड़ी थी, जबकि सिर्फ एक जीती थी।
  • संजू सैमसन CSK के लिए घरेलू डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि चेपॉक में उनका औसत सिर्फ 13.16 और स्ट्राइक रेट 105.33 है।
  • अर्शदीप सिंह और खलील अहमद IPL के दो सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल 2024 से पावरप्ले में लिए गए विकेटों के मामले में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
  • अर्शदीप सिंह 40 विकेटों के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं। खलील अहमद 31 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • अर्शदीप सिंह और खलील अहमद का विरोधी टीम के कप्तानों के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है।
  • IPL में अर्शदीप सिंह ने 40 रन देकर तीन बार ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया है। वहीं, ऋतुराज ने अर्शदीप के खिलाफ 114.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
  • IPL में खलील अहमद ने 33 रन देकर श्रेयस अय्यर को तीन बार अपना शिकार बनाया है। वहीं, श्रेयस ने खलील के खिलाफ 132 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
  • युजवेंद्र चहल पिछली बार जब चेन्नई में CSK के खिलाफ खेले थे तो उन्होंने हैट्रिक ली थी। चहल ने IPL में सीएसके के खिलाफ 7.1 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं।
  • शायद इससे भी ज्यादा अहम यह है कि चहल का चेन्नई के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ पलड़ा भारी है। चहल ने 12 पारियों में संजू सैमसन को 61 रन देकर 5 बार आउट किया।
  • युजवेंद्र चहल को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किसी भी दूसरा गेंदबाज संजू सैमसन को पांच बार आउट नहीं कर पाया है।
दोनों टीमों के अगले 3-3 मैच
चेन्नई सुपर किंग्स

05 अप्रैल: बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ
11 अप्रैल: चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ
14 अप्रैल: चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ

पंजाब किंग्स

06 अप्रैल: कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
11 अप्रैल: नए चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ
16 अप्रैल: मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फोल्क्स, उर्विल पटेल।

पंजाब किंग्स की टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वार्शियस,लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here