एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल के नैतिक जैन का चयन बीसीसीआई के एलीट कैंप (NCA कैंप) के लिए हुआ है। यह कैंप 10 मई से अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। नैतिक जैन मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और वे कोच के.डी. गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके चयन से अकादमी और भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) परिवार में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर BDCA के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, सचिव शांति कुमार जैन और चेयरमैन सैयद साजिद अली सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी। इसके साथ ही अकादमी के कोच सुमित तनेजा, सुरेश खड़से, जमील अहमद, मोहन चतुर्वेदी, एल.एस. गिल, राजीव सक्सेना, विशाल अय्यर, मुजीब उद्दीन, अमिताभ वर्मा, के.जी. शर्मा, उमर खान, जावेद हमीद, अंकित शर्मा और विनय शुक्ला सहित चयनकर्ताओं व खिलाड़ियों ने भी नैतिक को शुभकामनाएं दीं।


