अंडर-17 कुश्ती खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 10 अप्रैल को, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम चयन

0

nst news, bhopal. भोपाल जिले के अंडर-17 बालक एवं बालिका कुश्ती खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 10 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में शाम 4 बजे से होंगे। यह चयन ट्रायल आगामी राष्ट्रीय अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल 2026 तक छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) में आयोजित होगी। इससे पहले राज्य स्तरीय अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता 12 से 13 अप्रैल तक सागर में मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसमें भोपाल के चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।

पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
ट्रायल में 16-17 वर्ष (जन्म वर्ष 2009-10) के खिलाड़ी सीधे भाग ले सकेंगे, जबकि 15 वर्ष (2011) के खिलाड़ियों को मेडिकल या अभिभावक की सहमति पत्र के साथ भाग लेना होगा। सभी खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और मूल निवासी प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

वजन वर्ग
बालक वर्ग (फ्रीस्टाइल व ग्रीको-रोमन): 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलोग्राम
बालिका वर्ग (फ्रीस्टाइल): 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here