मास्टर्स कप क्रिकेट: डीजीपी इलेवन बनी चैंपियन, वेटरन ग्रुप में आईपीसीए की जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल. कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9वीं ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में विभागीय ग्रुप का खिताब डीजीपी इलेवन ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में डीजीपी इलेवन ने एमपी पोस्टल को 66 रन से हराया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजीपी इलेवन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 211 रन बनाए। हिमांशु तिवारी ने शानदार नाबाद 95 रन की पारी खेली। नरेंद्र राय कुमार ने 38, प्रज्ञा बालरे ने 24, विनय वर्मा ने 22 और दिशांत खरे ने 14 रन का योगदान दिया।

एमपी पोस्टल की ओर से महेंद्र मिश्रा ने 3 विकेट और मयंक जैन ने 2 विकेट लिए।जवाब में एमपी पोस्टल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। प्रियांशु ने 40 रन बनाए, जबकि नितिन (19), महेंद्र मिश्रा (16), मयंक जैन (14) और अभिषेक भंडारी (13) ने संघर्ष किया। डीजीपी इलेवन की ओर से प्रज्ञा बालरे ने 3 विकेट, नरेंद्र रायकवार ने 2 विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। हिमांशु तिवारी को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया।

व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: मयंक जैन (एमपी पोस्टल)
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: हिमांशु तिवारी (डीजीपी इलेवन)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: महेंद्र मिश्रा (एमपी पोस्टल)
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: विजय परोचे (कमिश्नर इलेवन)
सर्वश्रेष्ठ फील्डर: असद कमाल (एमपी पोस्टल)
अनुशासित टीम: सीजीएसटी

वेटरन ग्रुप में आईपीसीए की जीत
वेटरन ग्रुप में आईपीसीए ने कनारा क्रिकेट क्लब विदिशा को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदिशा की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन बनाए। नीलेश (35), गुंजन सक्सेना (26) और शिवमंगल सिंह (25) ने अहम योगदान दिया। आईपीसीए की ओर से सनी भटनागर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 रन देकर 3 विकेट लिए और टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक भी अपने नाम की। जवाब में आईपीसीए ने 16.5 ओवर में 4 विकेट पर 128 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सनी भटनागर (नाबाद 39) और सय्यद जामरान (36) ने जीत में अहम भूमिका निभाई। सनी भटनागर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here