नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 11वें लीग मैच में आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में आरसीबी के सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टिम डेविड ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने भी अहम योगदान देते हुए 29 गेंदों पर 50 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
आउट होकर भी मैं खुश हूं
आरसीबी को इस मैच में जीत मिली थी, लेकिन इस मैच में पहली पारी यानी आरसीबी की पारी के समाप्त होने के बाद देवदत्त पडीक्कल ने कहा था कि मुझे खुशी है कि मैं आउट हो गया। बेशक उनके आउट होने के बाद टिम डेविड ने और तूफानी अंदाज में खेला, लेकिन उनका ये बयान अटपटा लगा क्योंकि कोई भी बल्लेबाज किसी भी मैच में कम से कम आउट होने को लेकर तो ऐसा नहीं कहता।
देवदत्त पडीक्कल ने स्टार स्पोर्ट्स पर ब्रेक के दौरान बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि स्ट्रेटेजिक टाइमआउट को समय भी हमें पता था कि हमें आगे बढ़ते रहना है और उसके बाद का दौर काफी अहम था। मुझे शायद इस बात की खुशी है कि मैं आउट हो गया क्योंकि उसके बाद जिस तरह से टिम डेविड ने बैटिंग की वो अविश्वसनीय था।
देवदत्त पडीक्कल ने आगे कहा कि शुरुआत में बैटिंक करना आसान नहीं था क्योंकि पिच थोड़ी चिपचिपी थी, खासतौर पर गेंद उतनी अच्छी तरह से बैट पर नहीं आ रही थी और हमें ये भी पक्का करना था कि हम ज्यादा विकेट ना खोएं। मुझे लगता है कि चिन्नास्वामी में अगर हमारे पास आखिरी पांच-छह ओवरों में विकेट हाथ में हों तो हम स्कोर को सचमुच बढ़ा सकते हैं और हमने यही किया।
देवदत्त पडीक्कल ने 2 मैचों में 55 गेंदों पर ठोके 111 रन
आपको बता दें कि देवदत्त पडिक्कल के लिए आईपीएल 2026 अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस सीजन में अपनी टीम के लिए 2 लीग मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं। इन मुकाबलों में उनका स्ट्राइक रेट 201.81 का रहा है, जबकि उनका औसत 55.50 दर्ज किया गया है।


