नई दिल्ली : भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया। इस जीत के साथ उन्होंने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया। इस जीत के साथ उन्होंने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
जोनाथन क्रिस्टी एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता हैं। इतना ही नहीं, वह 2020 में थॉमस कप जीतने वाली इंडोनेशियाई टीम का भी हिस्सा रहे थे। वहीं यूएस ओपन सुपर 300 के गत चैंपियन आयुष शेट्टी ने इससे पहले गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के 20वीं रैंकिंग वाले ची यू जेन को हराकर शानदार फॉर्म दिखाई थी।


