IPL 2026 CSK vs DC: स्क्वाड, मौसम रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। चेन्नई की टीम इस सीजन में अब तक तीन मैच हार चुकी है और उसे अपनी पहली जीत का इंतजार है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 3 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है और वह इस मुकाबले को जीतकर आगे बढ़ना चाहेगी। इस मैच में दोनों टीमों के स्क्वाड, मौसम, हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड

कुल मैच- 31
चेन्नई सुपर किंग्स जीत- 19
दिल्ली कैपिटल्स जीत- 12

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउलकेस।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

चेपक पिच रिपोर्ट: स्पिनर्स का दबदबा या बल्लेबाजों की चलेगी?

चेन्नई सुपर किंग्स का चेन्नई में यह दूसरा घरेलू मैच होगा। पहले मैच में, टीम पहली पारी में 209 रन बनाने के बावजूद हार गई थी। पंजाब किंग्स ने आठ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया था। अगर पहला मैच और इतिहास देखें तो चेपक में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि पिच बल्लेबाजी के मुफीद रही है।

चेन्नई मौसम रिपोर्ट

चेन्नई में शनिवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की कोई संभावना है।

चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच का टॉस कब होगा?
    चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 7 बजे होगा।
  • चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच कब से खेला जाएगा?
    चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 7.30 बजे से खेला जाएगा।
  • चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here