IPL 2026: 16 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा छक्के—वैभव टॉप पर, रजत-यशस्वी इस स्थान पर

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में आरसीबी और राजस्थान के बीच खेले गए मैच के बाद छक्कों की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी में शानदार छक्कों की बरसात कर टॉप पोजीशन हासिल की। वहीं रजत पाटीदार ने भी इसी मैच के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया, जिससे छक्कों की रेस और भी रोमांचक हो गई है।

वैभव का धमाका: अब तक जड़ चुके हैं 18 छक्के

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में टॉप 5 में तो थे, लेकिन पहले स्थान पर नहीं थे, लेकिन उन्होंने इस टीम के खिलाफ 7 छक्के अपनी पारी के दौरान लगाए और अपने छक्कों की संख्या 18 कर ली और टॉप पर आ गए। वैभव ने इस लीग में अब तक खेले 4 मैचों में 18 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पहुंच गए जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ अपनी पारी में 4 छक्के लगाए थे। रजत ने अब तक खेले 3 मैचों में कुल 13 छक्के जड़े हैं।

इस सूची में तीसरे स्थान पर दिल्ली के तूफानी बल्लेबाज समीर रिजवी हैं, जिन्होंने अब तक खेले गए 3 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं। वहीं चौथे स्थान पर 16 मैचों के बाद वैभव सूर्यवंशी के साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं। हालांकि आरसीबी के खिलाफ यशस्वी का बल्ला खामोश रहा, लेकिन इसके बावजूद वह 4 मैचों में 10 छक्कों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए हैं। इस सूची में पांचवें स्थान पर आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 9 छक्के जड़कर अपनी जगह बनाई है।

आईपीएल 2026 के 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स
बैटर मैच पारी रन छक्के
वैभव सूर्यवंशी 4 4 200 18
रजत पाटीदार 3 3 142 13
समीर रिजवनी 3 3 160 11
यशस्वी जायसवाल 4 4 183 10
टिम डेविड 3 3 99 9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here