रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग को मिल सकता है नया मजबूत विकल्प

0

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें अचानक दर्द महसूस हुआ और बाद में जांच में हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई। रोहित अपनी पारी के बीच में ही मैदान छोड़कर वापस लौट गए थे, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह कब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे और अगर वह कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस उनकी जगह ओपनिंग के लिए किस खिलाड़ी पर भरोसा जताएगी।

रोहित की गैरमौजूदगी में डिकॉक संभाल सकते हैं पारी की शुरुआत

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें अचानक दर्द महसूस हुआ और बाद में जांच में हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई। रोहित अपनी पारी के बीच में ही मैदान छोड़कर वापस लौट गए थे, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह कब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे और अगर वह कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस उनकी जगह ओपनिंग के लिए किस खिलाड़ी पर भरोसा जताएगी।

क्विंटन डिकॉक का टी20 में 12 हजार+ रन का शानदार रिकॉर्ड

क्विंटन डिकॉक की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 439 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 12,322 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम पर 8 शतक और 82 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.13 का रहा है जबकि बेस्ट स्कोर नाबाद 140 रन है। डिकॉक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 115 मैचों में 3309 रन बनाए हैं जबकि इसमें 2 शतक और 24 अर्धशतक भी शामिल है। इस लीग में उनका स्ट्राइक रेट 134.02 है।

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, विल जैक्स, रयान रिकलेटन, कॉर्बिन बॉश, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, दीपक चाहर, नमन धीर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, रघ शर्मा, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, दानिश मालेवार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here