धोनी की सलाह आई काम, फॉर्म से जूझ रहे नूर अहमद का धमाकेदार कमबैक

0

नई दिल्ली : लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे नूर अहमद के लिए मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 की रात एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले से पहले नेट्स में एमएस धोनी के साथ हुई उनकी लंबी बातचीत ने उनकी गेंदबाजी में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया। इस बातचीत का असर मैच में साफ दिखाई दिया, जहां नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी लय वापस पाई और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसका असर मैच में साफ नजर आया, जहां अफगान स्पिनर नूर अहमद ने 3/21 की शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की 32 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। लंबे समय से विकेट के लिए संघर्ष कर रहे नूर अहमद ने इस बेहतरीन प्रदर्शन से न सिर्फ अपनी खोई हुई लय वापस पाई, बल्कि टीम के भरोसे पर भी पूरी तरह खरे उतरे।

नूर अहमद के लिए पिछले कुछ महीने बेहद चुनौतीपूर्ण रहे थे, जहां जनवरी से अब तक उनके खाते में सिर्फ एक ही विकेट आया था, जो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले घरेलू मुकाबले में मिला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल साबित हो रही थी, जिसका फायदा उठाते हुए नूर अहमद ने अपनी लय हासिल करने का बेहतरीन मौका बनाया।

गुगली का कम किया इस्तेमाल

नूर अहमद ने कुछ भी असाधारण करने की कोशिश नहीं की। इससे भी ज्यादा अहम यह है कि उन्होंने अपनी गुगली का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि उस गेंद पर भरोसा किया जो दाएं हाथ के बल्लेबाज की तरफ अंदर आती है। नूर अहमद ने पुरानी लय हासिल की तो चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम ने इसका श्रेय एमएस धोनी को दिया। एमएस धोनी ने नूर अहमद के साथ एक अहम बातचीत की थी, जिसमें पूर्व कप्तान ने इस बात पर जोर दिया था कि गुगली का ज्यादा इस्तेमाल न किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीधर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि यह अच्छा था, आज विकेट से मदद मिली। उसे थोड़ी-बहुत मदद मिली। बाकी विकेट काफी सपाट थे। आज मुझे लगता है कि हवा में उसकी गेंद थोड़ी धीमी थी। गेंद पर ज्यादा साइड स्पिन थी और ज्यादा ड्रॉप भी था।’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीधर ने कहा, ‘‘…तो यह कुछ ऐसा है जिस पर वह काम कर रहा है। यहां तक कि एमएस धोनी ने भी एक प्रैक्टिस सेशन में उससे काफी देर तक बात की थी, ताकि उसकी लेग ब्रेक सही से पड़ने लगे। तो मुझे लगता है कि यह उसके लिए बहुत मददगार रहा और इसके नतीजे भी साफ दिखे।” मैच से ठीक पहले जब नूर ने नेट सेशन में हिस्सा ले रहे थे तो मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और धोनी ने उन्हें बहुत करीब से देखा। फ्लेमिंग नूर के ठीक पीछे खड़े थे। धोनी नेट के पीछे से उन पर पैनी नजर रखे थे। सत्र के अंत में दोनों ने अफगानिस्तान के इस स्पिनर के साथ काफी देर तक बातचीत की।

डिफेंसिव नहीं, आक्रामक रुख ही दिलाएगा जीत

नूर अहमद अपनी लाइन और लेंथ में गलतियां कर रहे थे। अक्सर तेज गति से गेंदबाजी करते हुए वह सपाट ट्रैजेक्टरी के साथ गेंद डाल रहे थे और बल्लेबाजों को बल्ला घुमाने के लिए पर्याप्त जगह दे रहे थे, लेकिन मंगलवार को उनकी गति में काफी बदलाव देखने को मिला। श्रीराम ने कहा कि नूर अहमद को प्रभावी बने रहने के लिए रक्षात्मक होने के बजाय आक्रामक रुख अपनाने के तरीके खोजने होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीराम ने बताया, ‘‘मुझे लगता है कि पिच की सतह से गेंद में थोड़ा बदलाव लाना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है कि वह इसी पर काम कर रहा है। हर कोई मानता है कि कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब विकेट बहुत सपाट होंगे, लेकिन फिर भी आक्रामक बने रहना होगा।’’ श्रीराम ने कहा, ‘‘गेंद को ज्यादा घुमाना और उसे स्पिन कराना, ये चीजें निश्चित रूप से उसकी बहुत मदद करेंगी। यहीं पर आप बल्लेबाजों से गलितयां करवा सकते हैं, क्योंकि एक बार जब आप रक्षात्मक रवैया अपना लेते हैं तो बल्लेबाज आप पर हावी हो जाते हैं।’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नूर अहमद ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 विकेट अपने नाम किए थे, लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले वह फॉर्म में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसी का असर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी पड़ा, जहां आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में उन्हें अफगानिस्तान की किसी भी मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here