नई दिल्ली : भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी से दिग्गज खिलाड़ी का उदाहरण देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट को अहम संदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन का मानना है कि हर खिलाड़ी अपने करियर में खराब दौर से गुजरता है, लेकिन ऐसे समय में उसे अकेला छोड़ देना सबसे बड़ी गलती हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के बाद अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म को लेकर उठ रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी भी हर मैच में रन नहीं बनाते, इसलिए ऋतुराज पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने जोर देकर कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट इस मोड़ पर अपने कप्तान का साथ नहीं देता तो इससे उसके आत्मविश्वास पर सीधा असर पड़ेगा। उनका मानना है कि लगातार दो जीत के बाद टीम को और ज्यादा स्थिरता दिखानी चाहिए, न कि बदलाव की जल्दबाजी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘‘कप्तान के प्रेशर में आकर कभी-कभी यह हो जाता है। मगर ये दो जीत हासिल करने के बाद सीएसके का कॉन्फिडेंस भी ऊपर जाएगा। इसके साथ अगर बतौर प्रशंसक, ग्रुप और टीम मैनेजमेंट आप ऋतुराज को छोड़ देंगे तो रन अपने आप जाएंगे।’’
ऋतुराज गायकवाड़ रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने पांच मैच में केवल 63 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 28 रन है। उनकी असफलता के कारण युवा आयुष म्हात्रे के संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने की भी चर्चा बढ़ रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने कहा, ‘‘लोग अभी से बात करने लगे हैं कि आयुष म्हात्रे को भेजो, ऋतुराज को नीचे करो…। नहीं… सही निर्णय नहीं है। हम सब लोग ना बाहर बैठकर बात करते हैं। यदि टीम मैनेजमेंट इस मोड़ पर ऋतुराज गायकवाड़ का साथ नहीं देता है, तो मैं उनके आत्मविश्वास के लिए क्या कर सकता हूं?’’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने कहा, ‘‘अगर ऐसी स्थिति में एक टीम के कप्तान को टीम मैनेजमेंट से यह भरोसा नहीं मिला तो फिर क्या ही मिलेगा। सीएसके को एक चीज यहां पर अभी नहीं करना है… वह है ऋतुराज गायकवाड़ को यहां से बदलना और उसको छोड़ दीजिए…। वह बहुत ही अच्छा खिलाड़ी है। बढ़िया करेगा। इतना ही है, बात खत्म।’’
अश्विन ने इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को पारी की शुरुआत में अपने दृष्टिकोण में थोड़ा बदलाव करने की सलाह भी दी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत में लगातार तीन हार झेली, लेकिन इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार वापसी की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने जियोस्टार पर कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर उन्हें दो जीत मिल चुकी हैं, जिससे वह सहज महसूस करेंगे। सच कहूं तो अगर मैं डगआउट में होता या ऋतुराज गायकवाड़ होता तो ज्यादा चिंता नहीं करता। टी20 फॉर्मेट ऐसा है जहां आपको लगातार इरादा दिखाना होता है।’’
रविचंद्रन अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी पारी की शुरुआत में हवा में शॉट नहीं खेलने की सलाह दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘ऋतुराज कुछ ज्यादा ही आक्रामक शॉट खेल रहे हैं और जल्दी आउट हो रहे हैं। अगर वह अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ा सहज होकर खेलें, गेंद को सही समय पर खेलने की कोशिश करें और अधिक से अधिक मैदानी शॉट खेलें तो इससे उन्हें फायदा मिल सकता है।’’
इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के शतक ने चेन्नई सुपर किंग्स में नई जान फूंकी है। संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाकर शानदार वापसी की और फिर केकेआर के खिलाफ 48 रन बनाए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डेल स्टेन ने कहा, ‘‘उनके उस शतक ने ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल दिया। इससे टीम में नहीं ऊर्जा का संचार हुआ है जिससे टीम ने जीत की राह पकड़ ली है।’’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल मैच जीतना वाकई मुश्किल है। कभी-कभी जीत काफी करीब होती है फिर भी आप हार जाते हैं। इसलिए एक बार जीत हासिल करने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है।’’


