ODI World Cup 2027: T20 मुकाबले में टक्कर, आंखों में ODI वर्ल्ड कप का सपना

0

नई दिल्ली : Cricket World Cup 2027 अभी भले ही दूर हो, लेकिन इसकी तैयारियां धीरे-धीरे शुरू हो चुकी हैं। अगले साल होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, हालांकि अभी तक सभी टीमों के नाम तय नहीं हुए हैं। जहां एक ओर इसके लिए आईसीसी की वनडे रैंकिंग अहम भूमिका निभाएगी, वहीं क्वालीफायर राउंड भी जारी हैं, लेकिन वहां से अभी तक किसी भी टीम ने अपनी जगह पक्की नहीं की है।

क्या नामीबिया खेलेगा वर्ल्ड कप? स्थिति अभी साफ नहीं

इस बीच तीन मेजबान देशों में से एक नामीबिया संकट में नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि उसे अभी तक यह भी साफ नहीं है कि जिस वनडे विश्व कप की मेजबानी वह करेगा, उसमें उसकी टीम खेल भी पाएगी या नहीं। इसी बीच टीम अब टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए मैदान में उतरने जा रही है, लेकिन उसकी नजरें वहां भी आईसीसी के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट पर ही टिकी रहेंगी।

दो मेजबान फाइनल, नामीबिया की जगह पर सवाल

अगले साल का वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इसके​ लिए साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने तो अपनी जगह पक्की कर ली है, क्योंकि वे आईसीसी के फुल मैंबर हैं, लेकिन नामीबिया के साथ पेच फंसा है। नामीबिया चूंकि एसोसिएट मैंबर है, इसलिए से क्वालीफायर खेलकर आना होगा।

ICC वर्ल्ड कप लीग 2 पॉइंट्स टेबल: नामीबिया नंबर 5 पर

इस वक्त आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मैच खेले जा रहे हैं। इसमें नामीबिया की टीम भी हिस्सा ले रही है, लेकिन टीम इस वक्त अंक तालिका में पिछड़ रही है। यहां जहां एक ओर यूएसए, स्कॉटलैंड, ओमान और नीदरलैंड्स ने टॉप 4 में कब्जा जमा रखा है, वहीं नामीबिया की टीम छठे नंबर पर है। यहां से टीम का टॉप 4 में पहुंचना काफी मुश्किल है। प्वाइंट्स टेबल में नंबर चार पर नीदरलैंड्स है और उसके पास 28 अंक हैं। वहीं नामीबिया के पास 22 अंक हैं। अब नामीबिया के लिए नीदरलैंड्स को पछाड़कर नंबर चार पर पहुंचना मुश्किल काम है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का अगला राउंड 25 अप्रैल से शुरू होगा

क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के अगले राउंड के मैच 25 अप्रैल से खेले जाएंगे। इसमें टीमें फिर से एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लग जाएंगी। इसके मैच नेपाल में होंगे, नामीबिया की टीम इसका हिस्सा नहीं है। ये वाला दौर 22 मई 2026 तक चलेगा। इसमें नेपाल के अलावा यूएसए, स्कॉटलैंड और ओमान के बीच मुकाबला होगा। यानी यहां से नामीबिया के अंक बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।

NAM vs SCO T20I: नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच टी20 सीरीज का हो रहा है आगाज

इस बीच नामीबिया ने अलग राह पकड़ी है। नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसका पहला मैच आज खेला जाएगा। सीरीज 18 अप्रैल तक चलेगी। नामीबिया की टीम अब भले ही टी20 मैच खेलने जा रही हो, लेकिन उसका फोकस तो वनडे विश्व कप ही रहेगा। नामीबिया जैसी टीमों के पास वनडे और टी20 के लिए अलग अलग खिलाड़ी नहीं होते। यानी दोनों फॉर्मेट में करीब करीब एक ही टीम खेलती है। अब नामीबिया की टीम चाहेगी कि स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर नए जोश के साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के लिए जाए।

टीम के प्रदर्शन पर बढ़ा फोकस

नामीबिया को हाल ही में वनडे मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अब टी20 सीरीज में टीम स्कॉटलैंड को हराकर न सिर्फ बदला लेना चाहेगी, बल्कि आगामी मैचों के लिए नई ऊर्जा भी हासिल करने की कोशिश करेगी। देखना होगा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नामीबिया का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या टीम अपने ही घर में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर पाती है या फिर इस मौके से चूक जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here