IPL 2026: पर्पल कैप की जंग तेज, टॉप रैंक पर दो गेंदबाजों का दबदबा

0

नई दिल्ली : IPL 2026 में हर दिन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ज्यादा बड़े बदलाव दर्ज नहीं हुए। फिर भी इस मुकाबले के बाद एक खिलाड़ी ने लगातार शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह नाम चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज का है, जो अपनी धारदार गेंदबाज़ी के दम पर पर्पल कैप की दौड़ में तेजी से ऊपर चढ़ते नजर आ रहे हैं।

पर्पल कैप की जंग का हाल, शीर्ष पर पहुंचने की मची होड़

दरअसल, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इस सीजन लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले हर मैच में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है, और पांच में से चार मैचों में दो या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं। कोलका नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 2/32 का प्रदर्शन करते हुए कंबोज ने सीजन में कुल 10 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह प्रसिद्ध कृष्णा के बराबर पहुंच गए हैं, जिनके नाम भी 10 विकेट हैं। हालांकि, बेहतर इकॉनमी रेट की वजह से पर्पल कैप अभी भी प्रसिद्ध कृष्णा के पास ही बनी हुई है। तीसरे स्थान पर रवि बिश्नोई हैं, जिन्होंने अब तक 9 विकेट लिए हैं। उनके बाद उनके ही साथी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम आता है, जिनके खाते में 7 विकेट हैं। इसके बाद तीन गेंदबाज 6-6 विकेट के साथ रेस में बने हुए हैं।

IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

अंशुल कंबोज – 10
प्रसिद्ध कृष्णा – 10
रवि बिश्नोई – 9
जोफ्रा आर्चर – 7
प्रिंस यादव – 6
जैकब डफी – 6
वैभव अरोड़ा – 6

पर्पल कैप की रेस हुई और दिलचस्प

IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हर मैच के साथ हालात बदल रहे हैं और गेंदबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। आने वाले मुकाबलों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन खिलाड़ी इस रेस में सबसे आगे निकलता है। अब तक IPL 2026 में 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 5 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया है और उसके 8 अंक हैं। वहीं पंजाब किंग्स 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। IPL 2026 के 23वें मुकाबले में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा, जो इस सीज़न का एक अहम मुकाबला माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here