ODI Cricket: वनडे सीरीज की शुरुआत, जानें मैच का पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली : वनडे क्रिकेट का अपना ही एक अलग रोमांच होता है। काफी समय बाद एक और वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। तीन मैचों की इस सीरीज का आगाज 17 अप्रैल से होगा। इसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। इन मुकाबलों का समय नोट कर लें—मैच सुबह से शुरू होकर शाम तक चलेंगे। हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली इस रोमांचक सीरीज की।

बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज में होंगे जबरदस्त मुकाबले

न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के दौरे पर पहुंच चुकी है। वैसे तो न्यूजीलैंड के बहुत सारे क्रिकेटर इस वक्त भारत में हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के मैच खेल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी ये सीरीज होने जा रही है। हालांकि न्यूजीलैंड की जो टीम इस सीरीज के लिए चुनी गई है, वो बहुत मजबूत नजर नहीं रही है। वहीं बांग्लादेश अपनी ए टीम के साथ मैदान में उतरेगा। सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 20 अप्रैल को होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 23 अप्रैल को होगा। खास बात ये है कि भारत की बात करें तो सीरीज के मैच सुबह साढ़े दस बजे से खेले जाएंगे।

रैंकिंग की दौड़ में बेहद अहम है ये वनडे सीरीज

ये सीरीज बांग्लादेश के लिए काफी अहम होने वाली है, क्योंकि टीम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में काफी नीचे है। अगर टीम न्यूजीलैंड को पीट देती है तो उसके आगे आने की संभावना बनेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम रैंकिंग में काफी अच्छा कर रही है, उसके पास अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका होगा। वनडे के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इसका आगाज 29 अप्रेल से होगा, जो 2 मई तक चलेगी।

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, लिटन दास, अफिफ हुसैन, महिदुल इस्लाम अंकोन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरोर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, बेन लिस्टर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here