खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर

0

चेन्नई. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद राइट क्वाड्रिसेप्स (जांघ) की चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। यह चोट उनके लिए और टीम दोनों के लिए बड़ा झटका है।  खलील अहमद को यह चोट 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच के दौरान लगी थी। गेंदबाजी के दौरान अपने आखिरी ओवर की केवल पांच गेंदें फेंकने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। उनके ओवर को युवा गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया था, जिन पर अब आगे भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। टीम के अनुभवी कप्तान एम. एस. धोनी अभी भी काफ (पिंडली) की चोट से उबर रहे हैं और पूरी तरह मैच फिट नहीं हुए हैं। वहीं तेज गेंदबाज नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हैं। उनके स्थान पर शामिल किए गए स्पेंसर जॉनसन भी अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं। टीम प्रबंधन के सामने गेंदबाजी संयोजन को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष जैसे खिलाड़ियों को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here