SRH को डबल झटका: डेविड पेन पूरे IPL 2026 से बाहर

0

हैदराबाद.  Sunrisers Hyderabad को आईपीएल 2026 के बीच लगातार चोटों का सामना करना पड़ रहा है। टीम के तेज गेंदबाज David Payne टखने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पेन को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह सिर्फ दो मैच ही खेल सके। उन्होंने Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ 2 विकेट लिए, जबकि Kolkata Knight Riders के खिलाफ कोई सफलता नहीं मिली। इससे पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्से भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह श्रीलंका के दिलशान मधुशंका को टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि टीम के लिए राहत की खबर यह है कि कप्तान Pat Cummins को फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई है और वह जल्द टीम से जुड़ सकते हैं। उनकी 25 अप्रैल को Rajasthan Royals के खिलाफ वापसी की संभावना है। फिलहाल टीम की कप्तानी Ishan Kishan संभाल रहे हैं। SRH ने पांच मैचों में दो जीत हासिल की है और टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। अब टीम का अगला मुकाबला Chennai Super Kings के खिलाफ है, जहां उन्हें अपने गेंदबाजी आक्रमण को नए सिरे से मजबूत करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here