GT vs KKR: शुभमन गिल का लगातार तीसरा अर्धशतक, विराट कोहली से भी निकले आगे

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस सीजन लगातार तीसरा 50+ स्कोर बनाकर अपनी बेहतरीन लय बरकरार रखी है। उन्होंने पचासे की हैट्रिक पूरी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को दबाव में ला दिया। इससे पहले गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 70 रनों की शानदार पारी खेली थी।

केकेआर के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए गिल ने इस सीजन विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 50 गेंद पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेली और इस सीजन 250 प्लस रनों का आंकड़ा छुआ। उन्होंने 86 रन की पारी में केकेआर के खिलाफ 8 चौके और चार छक्के लगाए। साथ ही विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा किया।

शुभमन गिल का IPL 2026 में दमदार प्रदर्शन जारी

शुभमन गिल ने इस सीजन 4 पारियों में ही 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने इस दौरान 39, 56, 70 और 86 रन की पारियां खेली हैं। उनका इस दौरान स्ट्राइक रेट 154.94 और औसत 62.75 का रहा है। इस सीजन गिल के बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के लगे हैं। ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अब नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।

गुजरात टाइटंस का IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। शुरुआती दो मैचों में हार के बाद गुजरात ने जोरदार वापसी की है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल का अहम योगदान रहा है। टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीते हैं और इन सभी मैचों में गिल का बल्ला खूब चला है। इस जीत के साथ गुजरात ने आगे के मुकाबलों के लिए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

गुजरात टाइटंस का इस सीजन पिछले 5 मैचों का परिणाम

बनाम पंजाब किंग्स: 3 विकेट से हार
बनाम राजस्थान रॉयल्स: 6 रन से हार
बनाम दिल्ली कैपिटल्स: 1 रन से जीत
बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: 7 विकेट से जीत
बनाम केकेआर: 5 विकेट से जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here