40.1 C
New Delhi
Sunday, April 26, 2026
Home क्रिकेट GT vs KKR के बाद अंकतालिका अपडेट: शुभमन गिल के नाम ऑरेंज...

GT vs KKR के बाद अंकतालिका अपडेट: शुभमन गिल के नाम ऑरेंज कैप, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाजों की लिस्ट

0
नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम टॉप 4 में पहुंच गई है। वहीं केकेआर को अपने छठे मैच में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और टीम अब भी पहली जीत की तलाश में 10वें, यानी आखिरी स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर, शानदार फॉर्म में चल रहे गिल के नाम ऑरेंज कैप भी आ गई है।

अब गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का दोनों कैप पर कब्जा हो गया है। ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में शुभमन गिल 251 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 11 विकेट के साथ पर्पल कैप सूची में नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं। गुजरात की टीम अब अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस जीत के चलते सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को एक-एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

गुजरात-कोलकाता मैच के बाद अंकतालिका
क्रम संख्या टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 9 +1.067
2 आरसीबी 5 4 1 8 +1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 8 +0.889
4 गुजरात टाइटंस 5 3 2 6 +0.018
5 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 4 +0.576
6 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 +0.322
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 4 -0.804
8 सीएसके 5 2 3 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 2 -1.076
10 केकेआर 6 0 5 1 -1.149
गुजरात-कोलकाता मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
शुभमन गिल 4 4 251 62.75 154.93 24 10
विराट कोहली 5 5 228 57 158.33 25 8
हेनरिक क्लासेन 5 5 224 44.8 142.68 13 8
रजत पाटीदार 5 5 222 55.5 213.46 12 21
इशान किशन 5 5 213 42.6 190.18 22 12
गुजरात-कोलकाता मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर बॉल विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा 5 20 120 11 16.73 184 1 0
अंशुल कंबोज 5 18.4 112 10 18.9 189 0 0
प्रिंस यादव 5 18 108 9 18.22 164 0 0
रवि बिश्नोई 5 16 96 9 16.56 149 1 0
जोफ्रा आर्चर 5 17 102 7 20.57 144 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here