MPCA क्रिकेट: शहडोल अंडर-22 टीम ने भोपाल को मात दी

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा आयोजित U-22 बॉयज़ लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट में शहडोल डिवीज़न ने भोपाल को पराजित किया। टॉस जीतकर भोपाल ने पहले गेंदबाजी चुनी। शहडोल ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 289 रन बनाए। कार्तिक परिहार ने शानदार नाबाद 114 रन, शिव सागर ने 52 और सत्यार्थ शुक्ला ने 34 रन का योगदान दिया। भोपाल के लिए तन्मय पाण्डेय ने 3, प्रारब्ध मिश्रा ने 2 और अनिमेष सिंह ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 212 रन ही बना सकी। नीरज ग्रोवर (नाबाद 40) और आयुष अवस्थी (38) टीम के मुख्य स्कोरर रहे। शहडोल की ओर से कार्तिक परिहार, यतेंद्र श्रीवास्तव और प्रयाग ने 2-2 विकेट चटकाए। शानदार शतक के लिए कार्तिक परिहार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

भाऊ साहेब निंबालकर ट्रॉफी: भोपाल डिवीज़न का दबदबा, रेस्ट ऑफ MP “B” को 407 रनों का लक्ष्य

जबलपुर के नीमखेड़ा मैदान पर जारी चार दिवसीय भाऊ साहेब निंबालकर ट्रॉफी (U-18) के तीसरे दिन भोपाल डिवीज़न का पलड़ा भारी रहा। भोपाल ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 292 रन बनाकर घोषित की। कनिष्क गौतम ने 99 रन और प्रतीक शुक्ला ने 78 रनों की शानदार पारी खेली। रेस्ट ऑफ MP “B” के लिए मोहित शुक्ला ने 5 विकेट और युवराज व सार्थक ने 2-2 विकेट लिए।पहली पारी की बढ़त के आधार पर भोपाल ने रेस्ट ऑफ MP “B” को जीत के लिए 407 रनों का लक्ष्य दिया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक रेस्ट ऑफ MP “B” ने 3 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। कल मैच का चौथा और निर्णायक दिन होगा।

जे.एस. आनंद ट्रॉफी: भोपाल महिला टीम की जबलपुर पर आसान जीत

सीनियर वूमेंस जे.एस. आनंद ट्रॉफी में आज इंदौर के PMCA मैदान पर भोपाल डिवीज़न ने जबलपुर को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जबलपुर की टीम मात्र 59 रनों पर सिमट गई। भोपाल के लिए काजल ने 3, जबकि निकिता सिंह और खुशी यादव ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में भोपाल ने 12.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर 63 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निकिता सिंह ने 26 रन और सौम्या तिवारी ने नाबाद 27 रन बनाए। घातक गेंदबाजी के लिए काजल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here