वैभव सूर्यवंशी टॉप पर, IPL में भारतीय बल्लेबाजों का धमाल, सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सोमवार (20 अप्रैल 2026) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेली। यह तिलक का आईपीएल में पहला शतक भी रहा। अब तक यह सीजन उनके लिए फीका साबित हो रहा था और मुंबई इंडियंस भी लगातार हार का सामना कर रही थी। लेकिन जैसे ही तिलक का बल्ला चला, मुंबई की किस्मत भी बदल गई और टीम ने गुजरात को 99 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

इस शतक के साथ सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तिलक वर्मा अब इशान किशन और मयंक अग्रवाल की बराबरी करते हुए, संयुक्त रूप से पांचवें सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने। अगर भारत के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करें तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्या भी इस सूची में टॉप 5 का हिस्सा हैं। इसके अलावा विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि ओवरऑल दुनिया भर के खिलाड़ियों की सूची में तिलक वर्मा का यह शतक संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास का 10वां सबसे तेज शतक रहा।

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी गेंद बनाम साल
वैभव सूर्यवंशी 35 गुजरात टाइटंस 2025
युसुफ पठान 37 मुंबई इंडियंस 2010
प्रियांश आर्या 39 चेन्नई सुपर किंग्स 2025
अभिषेक शर्मा 40 पंजाब किंग्स 2025
मयंक अग्रवाल 45 राजस्थान रॉयल्स 2020
इशान किशन 45 राजस्थान रॉयल्स 2025
तिलक वर्मा 45 गुजरात टाइटंस 2026
मुरली विजय 46 राजस्थान रॉयल्स 2010
विराट कोहली 47 पंजाब किंग्स 2016
वीरेंद्र सहवाग 48 डेक्कन चार्जर्स 2011

इस सूची में शामिल टॉप 10 भारतीय बल्लेबाजों के अलावा पांच ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने आईपीएल में 49 गेंदों पर शतक जड़ा है। इनमें रिद्धिमान साहा, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल शामिल हैं, जिन्होंने 49-49 गेंदों में यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here