एशियन गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कहां देख सकेंगे मुकाबले

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप यह सोच रहे थे कि यह टूर्नामेंट जियो हॉटस्टार या अमेजन प्राइम पर दिखेगा, तो ऐसा नहीं होगा। इस बार 20वें एशियन गेम्स के एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट राइट्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल कर लिए हैं। जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले इस मेगा इवेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर राजेश कौल ने इस डील को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि एशियन गेम्स को तीसरी बार Sony प्लेटफॉर्म पर लाना गर्व की बात है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि भारत की पिछली ऐतिहासिक सफलता के बाद इस इवेंट को लेकर देश में जबरदस्त उत्साह है. गौरतलब है कि पिछली बार भारत ने एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 107 मेडल जीतकर इतिहास रचा था. ऐसे में इस बार भी भारतीय दल से बड़ी उम्मीदें हैं. खासतौर पर क्रिकेट इवेंट भारतीय फैन्स के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा, जहां मेन्स और व‍िमेन दोनों टीमें मेडल की दावेदार होंगी.

एशियन गेम्स 2026 में कुल 41 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें 32 ओलंपिक स्पोर्ट्स होंगे। इसके साथ ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) और सर्फिंग जैसे नए खेलों को भी जगह दी गई है। पारंपरिक खेलों में क्रिकेट, टेनिस, ईस्पोर्ट्स, कबड्डी, सेपक तकरा और कुराश जैसे मुकाबले भी शामिल रहेंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने भरोसा जताया है कि वह इस बार भी दर्शकों को बेहतरीन कवरेज देगा, जिसमें हर मेडल की कहानी को खास और आकर्षक अंदाज में पेश किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here