मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का नेशनल एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन, 2 स्वर्ण समेत 5 पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने तुमकुर में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता (24–26 अप्रैल 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रंजना यादव ने जूनियर महिला 5000 मीटर रेस वॉक में 23:21.12 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने राजस्थान की मनीषा का 23:43.58 सेकंड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। इसी दिन राधा यादव ने जूनियर महिला 1500 मीटर दौड़ में 4:32.64 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। पहले दिन आशीष कुमार यादव ने जूनियर पुरुष पोल वॉल्ट में 4.70 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। तीसरे दिन संदीप यादव ने 3000 मीटर दौड़ में 8:26.88 मिनट के साथ रजत पदक जीता, जबकि दीपिका शर्मा ने 3000 मीटर में 9:45.57 मिनट का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। राज्य के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here