एनएसटी न्यूज, भोपाल: 14वीं अरविंद चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता (रमेश शर्मा “भट्टू भैया” ट्रॉफी) का आयोजन 1 मई से ओल्ड चैंपियन मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रारंभिक चरण में क्लब स्तर के 40-40 ओवर के लीग मैच खेले जाएंगे, जिन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया है। लीग चरण के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। प्रतियोगिता की खास बात यह रहेगी कि सभी मैच सफेद गेंद से और खिलाड़ियों द्वारा कलर्ड ड्रेस में खेले जाएंगे, जिससे मुकाबले अधिक आकर्षक बनेंगे। मैच प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक रामेश्वर शर्मा और ध्रुव नारायण सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर गौरव तिवारी और नवीन राय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति की संरक्षक प्रियंका अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।


