एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश की महिला हॉकी टीम ने ग्वालियर स्थित एलएनआईपीई में आयोजित 4th Asmita Sub-Junior Women’s Hockey League 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में आंध्रप्रदेश को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले की शुरुआत से ही मध्यप्रदेश टीम ने तेज खेल, सटीक पासिंग और मजबूत रणनीति के साथ विपक्ष पर दबाव बनाए रखा। टीम ने हर क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार गोल किए और आंध्रप्रदेश को वापसी का मौका नहीं दिया। मध्यप्रदेश की ओर से तन्वी ने दो गोल दागे, जबकि प्रियंशी भंवर, तान्वी, हिरवा पुरोहित और भाविका ने एक-एक गोल कर जीत सुनिश्चित की। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन और बेहतरीन तालमेल ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। अब मध्यप्रदेश की टीम 28 अप्रैल को हरियाणा के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी। टीम पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ मैदान में उतरेगी।


