एशिया कप रोइंग में मध्यप्रदेश का जलवा, दिलजोत और पूनम ने जीते 2 कांस्य पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया कप रोइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में दिलजोत कौर और पूनम ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक के दम पर 2 कांस्य पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी वैश्विक मंच पर भी मजबूती से अपनी पहचान बना रहे हैं। राज्य के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कोच कैप्टन दलवीर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here