नई दिल्ली: आईपीएल में आज एक और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां अंक तालिका की टॉप-4 में शामिल दो मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स फिलहाल पहले स्थान पर काबिज है और टीम अब तक इस सीजन अजेय रही है। दूसरी ओर रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और पंजाब को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा और जीत की ज्यादा संभावना किसके पास है।
आज पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जो कि पंजाब का होमग्राउंड है। टीम पहले ही अपने घर पर खेल रही है, साथ ही लगातार जीत दर्ज कर रही है, इसका भी फायदा उसे मिल सकता है। पंजाब ने अब तक सात मैच खेलकर उसमें से 6 जीते हैं, एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। पूरी टीम जबरदस्त खेल दिखा रही है।
पंजाब किंग्स की खास बात ये है कि टीम की बल्लेबाजी धाकड़ है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या आक्रामक शुरुआत देते हैं, इसके बाद मिडल आर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर कमाल का खेल दिखा रहे हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह अपनी गेंदों से कहर बरपा रहे हैं।
बात अगर राजस्थान रॉयल्स की करें तो ये टीम अभी अंक तालिका में नंबर चार पर है। टीम ने अच्छा खेल तो दिखाया है, लेकिन टीम में निरंतरता का अभाव नजर आता है। यानी बीच बीच में टीम जीत रही है और फिर हार भी रही है। टीम की सबसे बड़ी ताकत ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल हैं। अगर इनका बल्ला तो कमाल हो जाएगा, लेकिन अगर ये फ्लॉप रहे तो फिर मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
इस तरह अगर पूरी तस्वीर पर नजर डालें तो पता चलता है कि पंजाब की जीत की संभावना 55 फीसदी है, वहीं 45 प्रतिशत जीत की संभावना राजस्थान रॉयल्स की भी है। यानी अंतर काफी कम है। एक दो खिलाड़ी ही मैच को इधर से उधर कर सकते हैं। हालांकि इतना तो कहना ही होगा कि आज पंजाब के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा, दोनों टीमों को एडी चोटी का जोर लगाना होगा।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित XI: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा।
पंजाब किंग्स की संभावित XI: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को जेनसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा, अमन राव पेराला
पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहाल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।


