PM मोदी के साथ फुटबॉल खेलने का अनुभव रोमांचक और अविस्मरणीय: बोले युवा खिलाड़ी

0

गंगटोक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह गंगटोक के लोक भवन में 17 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को खेल को गंभीरता से लेने और ओलंपिक स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सभी युवा खिलाड़ी बेहद उत्साहित और खुश नजर आए। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन का यादगार और कभी न भूलने वाला पल बताया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रीकिला तमांग ने कहा, ‘हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फुटबॉल खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। हम बहुत खुश हैं और खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं। हम 17 खिलाड़ियों और एक रेफरी के लिए यह जिंदगी में एक बार आने वाला अवसर था। हम इसे जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे।’ तमांग ने कहा कि मैं अपने राज्य के मुख्यमंत्री, खेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को आयोजित करने में शामिल सभी अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि हमें यह अवसर मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईशान मांझी ने से कहा, ‘प्रधानमंत्री के साथ खेलने का अनुभव शानदार रहा। उनके साथ समय बिताने का मौका बड़े-बड़े लोगों को नहीं मिलता है। हम सौभाग्यशाली रहे कि हमें मिला। हम भविष्य में फुटबॉल में देश का ओलंपिक प्रतिनिधित्व करेंगे।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपन राय ने कहा, ‘मैं अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना चाहता हूं। उन्हीं की वजह से हमें प्रधानमंत्री से मिलने और उनके साथ एक छोटा सा मैच खेलने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री का व्यवहार हमारे साथ मित्रतापूर्ण था। 75 साल की उम्र में उनकी ऊर्जा हमें प्रेरणा देने वाली थी।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेरिन लेपचा ने कहा, “केंद्र सरकार ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिसका खास फायदा महिलाओं को मिल रहा है। इसके लिए मैं सरकार का धन्यवाद करती हूं।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य फुटबॉलर ने बताया, “खेलो इंडिया योजना हमारे लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इसके तहत अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अवसर मिल रहा है, जिसमें यूथ गेम्स और ट्राइबल गेम्स भी शामिल हैं। इससे हमें अच्छा एक्सपोजर मिलता है।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहीं एक और खिलाड़ी ने कहा, “प्रधानमंत्री के साथ खेलने के बाद मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। 75 साल की उम्र में उनकी ऊर्जा हम सभी के लिए प्रेरणा देने वाली है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here