MI vs LSG: रोहित की वापसी पर सस्पेंस, देखें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और लाइव डिटेल्स

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे। लखनऊ के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे यहां से हर मैच जीतना होगा। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है—टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं और अब किसी चमत्कार की आस में उसे भी अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे। खास बात यह है कि इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह पहली टक्कर होगी, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

वहीं सबसे बड़ा सवाल यह मुंबई इंडियंस के फैंस के मन में होगा कि क्या रोहित शर्मा की वापसी होगी? दो मैच पहले कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा था कि रोहित को 2-3 मैचों का समय लग सकता है। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले हिटमैन को लगातार बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। ऐसे में अभी भी असमंजस है कि वह वापस लौटते हैं या नहीं। मुंबई के लिए यह मैच भी प्लऑफ की आखिरी उम्मीद हो सकता है।

लाइव स्ट्रीमिंग और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी
  • मैच नंबर: 47वां मुकाबला
  • मैच की तारीख: 4 मई 2026
  • मैच का वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • टॉस का समय: शाम 7 बजे (IST)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे (IST)
  • लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
मुंबई और लखनऊ के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स उन चुनिंदा टीमों में से एक है जिसका पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड मजबूत है। दोनों के बीच अभी तक कुल 8 मैच हुए हैं जिसमें से 6 लखनऊ और 2 मुंबई ने जीते हैं। वहीं वानखेड़े में भी मुंबई के खिलाफ लखनऊ ने तीन में से दो मैच जीते हैं।

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम और पिच का मिजाज?

वानखेड़े की लाल मिट्टी की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होगी। मुंबई के बल्लेबाजों के लिए चेन्नई से लौटकर अब यहां हालात अच्छे होने वाले हैं। अगर मुंबई ने पहले बैटिंग की तो बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। लखनऊ भी चेजिंग में इस पिच पर टक्कर दे सकती है। साथ ही मुंबई में मौसम एकदम साफ रहने वाला है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 12

रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार, अल्लाह गजनफर, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 12

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, एम. सिद्धार्थ, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस की टीम: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here