मेसी के गोल के बावजूद इंटर मियामी को हार, 11 मैचों की अजेय लय टूटी

0

एपी, मियामी। मेजर लीग सॉकर (MLS) में शनिवार रात एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां लियोनल मेसी के एक गोल और दो असिस्ट की बदौलत इंटर मियामी 3-0 की मजबूत बढ़त बना चुका था। हालांकि, इसके बावजूद टीम को अपने ही राज्य के प्रतिद्वंद्वी ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ 4-3 से हार झेलनी पड़ी। ऑरलैंडो की ओर से मार्टिन ओजेडा ने शानदार हैट्रिक लगाकर मैच का रुख पलट दिया और इंटर मियामी की सभी प्रतियोगिताओं में 11 मैचों से जारी जीत की लय पर विराम लगा दिया।

इंटर मियामी को सह-मालिक और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के 51वें जन्मदिन के मौके पर यह हार झेलनी पड़ी। आरलैंडो के लिए ओजेडा के 39वें, 68वें और 78वें मिनट के गोल के बाद टायरीस स्पाइसर ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पहले मेसी ने मियामी के लिए अपने 100वें मैच में एक गोल किया और दो असिस्ट दिए।

आरलैंडो सिटी की दमदार वापसी, जीत की पटरी पर लौटी टीम

इन असिस्ट पर इयान फ्रे और टेलास्को सेगोविया ने एक-एक गोल किया। इसके बाद भी यह टीम अपने नए घरेलू मैदान पर एक बार फिर जीत का खाता खोलने से चूक गई। वहीं इस परिणाम से आरलैंडो सिटी जीत की पटरी पर लौट आया है, क्योंकि इस मैच से पहले पिछले सीजन से लेकर अब तक अपने पिछले 15 एमएलएस मैचों में से उसने केवल दो ही मैच जीते थे।

आरलैंडो सिटी की दमदार वापसी, जीत की पटरी पर लौटी टीम

रॉबर्ट लेवांदोव्स्की और फेरान टोरेस के गोल की मदद से बार्सिलोना ने ओसासुना को 2-1 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में फिर से चैंपियन बनने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। राउल गार्सिया ने 89वें मिनट में ओसासुना के लिए गोल किया। बार्सिलोना ने इस जीत से दूसरे नंबर पर काबिज रीयल मैड्रिड पर 14 अंकों की बढ़त बना ली है। इस सप्ताहांत के बाद प्रतियोगिता में केवल चार दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।

बार्सिलोना को लगातार दूसरी बार ला लिगा का खिताब जीतने से रोकने के लिए अब रीयल मैड्रिड के सामने करो या मरो की स्थिति है। मैड्रिड को अपने अगले मुकाबले में एस्पेनयोल के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, तभी खिताब की जंग एक और सप्ताह तक जीवित रह पाएगी। इसके बाद बार्सिलोना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयल मैड्रिड की मेजबानी करेगा, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो जाएगा। वहीं, लीग के एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने के बावजूद वालेंसिया को 2-0 से हराया। दूसरी ओर, विलारियल ने लेवांटे को 5-1 से करारी शिकस्त देकर चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here