RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी अचानक लौटा स्वदेश

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 में से 6 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बीच सीजन एक बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार (4 मई 2026) को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार टीम के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट अचानक अपने देश इंग्लैंड वापस लौट गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल साल्ट के बाएं हाथ की उंगली में चोट आई है। वह कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान घायल हो गए थे। इंग्लैंड मैनेजमेंट के अनुरोध पर उन्हें स्कैन कराने के लिए वापस यूके भेजा गया है। फिलहाल साल्ट आरसीबी के लिए पिछले तीन मुकाबलों से बाहर चल रहे हैं। वह 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर फील्डिंग करते समय एक कैच लेने की कोशिश में चोटिल हुए थे।

विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी ने इस सीजन आरसीबी को बेहतरीन शुरुआत पहले छह मैचों में दिलाई थी। 6 पारियों में साल्ट ने 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। उनके जाने से आरसीबी को झटका लगा है। इंजरी के बाद आरसीबी ने भी साल्केट के स्कैन करवाए थे और फ्रेंचाइजी को उम्मीद भी है कि वह जल्द ही फिट होकर वापस लौटेंगे।

फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल के लिए खुला मौका

फिल साल्ट की जगह इंग्लैंड के ही आतिशी बल्लेबाज जैकब बेथेल को मौका मिला है। अभी तक बेथेल की शुरुआत ठीकठाक रही है लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं आई है। तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ 39 रन ही बनाए हैं। अब देखना होगा कि यह चोट आरसीबी के लिए वरदान बनती है या समस्या। साल्ट अच्छे फॉर्म में थे और बेथेल ने आईपीएल से पहले टी20 वर्ल्ड कप में कमाल किया था।

आरसीबी ने अब तक 9 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक हासिल किए हैं। टीम के अभी पांच मैच बाकी हैं, जो लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने हैं। यह चरण टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है और ऐसे में फिल साल्ट की भूमिका अहम हो सकती है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि प्लेऑफ से पहले वह पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here