IPL 2026 DC vs CSK मुकाबला—पिच रिपोर्ट, संभावित XI और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल सातवें स्थान पर है। टीम ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत हासिल की है, जबकि पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसकी स्थिति अभी भी दबाव में बनी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स के खाते में फिलहाल आठ अंक हैं और टीम का नेट रन रेट -0.895 है, जो उसकी मौजूदा स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बनाता है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज है। चेन्नई ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत हासिल की है, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसके भी कुल आठ अंक हैं, लेकिन +0.005 का बेहतर नेट रन रेट उसे दिल्ली से आगे बनाए हुए है।

DC vs CSK हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 में से 20 में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 12 मैच ही जीत पाई है। चेन्नई सुपर किंग्स का दिल्ली में भी मेजबान टीम के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतर है। दोनों के बीच दिल्ली में आठ मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने छह मैच में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स दो मैच ही जीत पाई है। आईपीएल 2022 के बाद से CSK ने चार बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने दो मैच जीते हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट:

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पिछले चार मैचों से एक अलग नई पिच (पिच नंबर 4) तैयार की गई है। इस पिच पर रन बनाने में मदद मिलनी चाहिए। इस मैदान पर जीते गए मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 210 रन रहा है। इस दौरान एकमात्र अपवाद दिल्ली कैपिटल्स का 75 रन पर ऑलआउट होना था। इस सीजन में गुजरात टाइटसं एकमात्र ऐसी टीम है जिसने यहां स्कोर का बचाव किया है।

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो लुंगी एनगिडी अब ICC के कनकशन नियम के तहत अनिवार्य सात दिन का आराम पूरा करने के बाद फिर से उपलब्ध हैं। साहिल पारख अब भी चोटिल हैं। इस युवा खिलाड़ी की पीठ की चोट के कारण टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करने पड़े, जिसमें पथुम निसांका की वापसी और डेविड मिलर को बेंच पर बैठाना शामिल है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XII: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह/आकाश मधवाल।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • मुकाबला: IPL 2026 का 48वां मैच, दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • मैच की तारीख: 05 मई 2026 (मंगलवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली।
  • सीधा प्रसारण: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सरु मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से जुड़े रोचक तथ्य

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की 20 जीतें, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 21 जीत के बाद, किसी एक टीम के खिलाफ उसकी दूसरी सबसे ज्यादा जीते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में घरेलू मैदान पर अब तक खेले गए चार मैचों में से लगातार तीन मैच हार चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने एकमात्र मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता था।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में अब तक 16 कैच छोड़े हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की कैचिंग दक्षता 65.2% है। यह आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों में सबसे खराब है।

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जाधव मंडल, पृथ्वी शॉ, आकिब नबी डार, रेहान अहमद, त्रिपुरान विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजपनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here