नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47 मुकाबलों के बाद पंजाब किंग्स इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम लगातार कई दिनों से अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। खास बात यह रही कि शुरुआती 40 मैचों तक टीम अजेय रही और लगातार दो हार के बावजूद उसकी पोजिशन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं गेंदबाजी विभाग में भी गेंदबाजों ने लगातार प्रभावशाली खेल दिखाते हुए टीम की मजबूती को और बढ़ाया है।
वैभव-अभिषेक ओपनिंग में, इशान किशन विकेटकीपर
तकरीबन पांच हफ्ते पूरे होने के बाद, जनसत्ता की एनालिसिस के आधार पर इस सीजन की बेस्ट प्लेइंग 11 का चयन किया गया है। अगर खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस, मैच पर उनके प्रभाव और टीम के लिए उनकी उपयोगिता को ध्यान में रखें, तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग के लिए एक बेहतरीन और संतुलित कॉम्बिनेशन साबित हो सकती है, जो टीम को मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकती है।
वहीं नंबर तीन की पोजिशन और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी इशान किशन को दी गई है। कप्तानी के लिए श्रेयस अय्यर का नाम चुना गया है। मिडिल ऑर्डर में राजस्थान के डोनोवन फरेरा, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, हेनरिका क्लासेन को जगह मिली है। गेंदबाजी में आर्चर के साथ भुवनेश्वर कुमार, अंशुल कम्बोज शामिल हैं। इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन के कारण जसप्रीत बुमराह को इस प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई। इम्पैक्ट प्लेयर में तेज गेंदबाज के तौर पर प्रिंस यादव आ सकते हैं।
चार विदेशी सितारों को मौका, प्लेइंग 11 में बढ़ी ताकत
अब तक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11 में जिन चार विदेशी खिलाड़ियों को चुना गया है, उनमें हेनरिक क्लासेन, डोनोवन फरेरा, राशिद खान और जोफ्रा आर्चर के नाम शामिल हैं। वहीं युवा खिलाड़ियों में प्रियांश आर्या प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए, जबकि स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को भी टॉप ऑर्डर में मौका नहीं मिल सका। इम्पैक्ट प्लेयर्स के तौर पर बल्लेबाजी विकल्प के लिए प्रभसिमरन सिंह और गेंदबाजी विकल्प के लिए प्रिंस यादव को शामिल किया गया है, जो जरूरत पड़ने पर टीम को अतिरिक्त मजबूती दे सकते हैं।
IPL 2026 के 47 मैचों के बाद बेस्ट प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार, डोनोवन फरेरा, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, भुवनेश्वर कुमार, अंशुल कम्बोज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रिंस यादव/प्रभसिमरन सिंह


