U-18 हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा तय, मेंस-वुमेंस दोनों टीमें लेंगी हिस्सा

0

भोपाल: भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम और भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम एशिया कप की तैयारियों के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 20 मई तक चार मैचों की सीरीज खेलेंगी। यह दौरा खास तौर पर अंडर-18 हॉकी एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत इस महीने के अंत में काकामिगाहारा में होगी। इस सीरीज से पहले दोनों टीमों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में 19 अप्रैल से शुरू हुए अभ्यास शिविर में जमकर तैयारी की है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी रणनीति और फिटनेस बेहतर करने का मौका मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरदार सिंह ने कहा, “इस शिविर के दौरान हमारा मुख्य ध्यान खिलाड़ियों के बुनियादी कौशल और उनकी समग्र क्षमता को मजबूत करने पर रहा है, ताकि वे आधुनिक हॉकी की मांगों के अनुरूप खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले हमारी तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम हैं।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहीं महिला टीम की कोच रानी रामपाल ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम के खिलाफ मैच खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और अंडर-18 एशिया कप की तैयारी को मजबूत करने का शानदार अवसर होगा। यह हर खिलाड़ी के लिए अपनी क्षमता और अनुभव को दिखाने का बेहतरीन मंच है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here