क्या भारत में नहीं दिखेगा FIFA World Cup 2026? ब्रॉडकास्ट डील पर अड़चन से बढ़ी टेंशन

0

नई दिल्ली : भारत में फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह निराशाजनक खबर हो सकती है। FIFA World Cup 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन देश में इसके प्रसारण को लेकर अब तक कोई ठोस समझौता सामने नहीं आया है। इसकी मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि FIFA और JioHotstar के बीच ब्रॉडकास्ट डील अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है, जिससे फैंस के बीच अनिश्चितता बनी हुई है।

क्यों अटकी डील? बातचीत में क्या रहा सबसे बड़ा विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, JioHotstar ने वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए करीब 20 मिलियन डॉलर की पेशकश की, जो FIFA की मांग से काफी कम है. FIFA करीब 100 मिलियन डॉलर चाहता है, इसलिए बात नहीं बन पाई. Sony ने भी बातचीत की, लेकिन उन्होंने भी ऑफर देने से मना कर दिया.

पुरानी डील का आंकड़ा क्या था? कितना बड़ा था सौदा

2022 के कतर वर्ल्ड कप के लिए Jio Cinema ने करीब 60 मिलियन डॉलर में राइट्स खरीदे थे. इस बार भी FIFA इसी के आसपास की रकम चाहता है, लेकिन कंपनियां इतना खर्च करने को तैयार नहीं दिख रही हैं.

भारत में क्यों मुश्किल है डील?

इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. मैच अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होंगे, जिससे भारत में देर रात प्रसारण होगा. विज्ञापन बाजार में सुस्ती, भारत में फुटबॉल अभी भी सीमित दर्शकों का खेल माना जाता है. इसी कारण कंपनियां ज्यादा पैसा लगाने से बच रही हैं.

चीन में भी अटकी वर्ल्ड कप डील

सिर्फ भारत ही नहीं, चीन में भी अभी तक वर्ल्ड कप के लिए कोई ब्रॉडकास्ट डील फाइनल नहीं हुई है. पहले वहां CCTV पहले से ही राइट्स खरीद लेता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.

अब आगे क्या होगा? फैंस की नजरें अगली डील पर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार FIFA का कहना है कि भारत और चीन दोनों देशों में प्रसारण को लेकर बातचीत अभी जारी है। दुनिया के 175 से अधिक देशों में ब्रॉडकास्ट डील पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन इन बड़े बाजारों में अभी सहमति बनना बाकी है। FIFA World Cup 2026 11 जून से शुरू होना है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मसले पर बड़ा फैसला सामने आ सकता है, जिससे फैंस की चिंता दूर हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here