IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के: रोहित नंबर 2, सैमसन ने वॉर्नर को पीछे छोड़ा

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में सीएसके के ओपनर संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 87 रनों की पारी खेली। उनकी यह पारी टीम की जीत में अहम साबित हुई। इन 6 छक्कों के साथ ही संजू सैमसन अब इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए हैं।

संजू सैमसन बने वॉर्नर से आगे

संजू सैमसन इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अब तक खेले गए 10 मैचों में 402 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 21 छक्के और 42 चौके भी निकले हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी संजू ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस मैच में लगाए गए 6 छक्कों की मदद से वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए हैं।

संजू ने आईपीएल में अब तक कुल 240 छक्के लगाए हैं और डेविड वॉर्नर ने इस लीग में कुल 236 छक्के जड़े थे। इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू अब छठे नंबर पर आ गए हैं जबकि डेविड वॉर्नर 7वें नंबर पर चले गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल मौजूद हैं जिनके नाम पर 357 छक्के दर्ज हैं जबकि दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 317 छक्कों के साथ मौजूद हैं। विराट कोहली लिस्ट में 306 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
  • 357 छक्के : क्रिस गेल
  • 317 छक्के : रोहित शर्मा
  • 306 छक्के : विराट कोहली
  • 264 छक्के : एम.एस. धोनी
  • 251 छक्के : एबी डिविलियर्स
  • 240 छक्के : संजू सैमसन
  • 236 छक्के : डेविड वॉर्नर
  • 232 छक्के : के.एल. राहुल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here