सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, श्रेयस अय्यर बने सबसे बड़े दावेदार

0

नई दिल्ली : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और उससे पहले एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, कप्तानी के दौरान बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसी वजह से अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि चयनकर्ता टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्हें न केवल टी20 टीम में वापसी मिल सकती है, बल्कि कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। वहीं, संजू सैमसन और इशान किशन के नाम भी विकल्प के तौर पर चर्चा में हैं, लेकिन फिलहाल अय्यर सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी आयरलैंड दौरे (2 टी20) और इंग्लैंड दौरे (5 टी20) पर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड की कप्तानी सौंपी जा सकती है। चयनकर्ताओं ने अब लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सूर्यकुमार यादव को बाहर करने की प्रक्रिया तैयार कर ली है। भारतीय टीम आईपीएल के बाद अपने एक फुल-पैक्ड टी20 कैलेंडर की शुरुआत करेगी। इसमें एशियन गेम्स 2026, 2028 टी20 वर्ल्ड कप और 2028 एलए ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अपनी जिम्मेदारी आगे भी निभाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपना ‘विजन 2028’ भी साझा किया था, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य शामिल था। कप्तानी के तौर पर सूर्या के आंकड़े अब तक शानदार रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 9 पारियों में कुल 242 रन बनाए, जिसमें से 84 रन सिर्फ पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ आए थे। इसके बाद के मैचों में उनका बल्ला ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सका।

सूर्यकुमार यादव के आंकड़े बतौर कप्तान

सूर्यकुमार यादव को जुलाई 2024 से फुलटाइम टी20 कप्तानी मिली थी। बल्ले से उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। 45 मैच में सूर्या ने बतौर कप्तान सिर्फ 932 रन ही बनाए हैं।

विवरणकुलबतौर कप्तानफुलटाइम कप्तान बनने के बाद
मैच1135245
पारियां1074942
रन32721232932
उच्चतम स्कोर11710084*
औसत36.3528.6525.88
स्ट्राइक रेट162.94154.96152.03
शतक (100s)410
अर्धशतक (50s)2586
क्या सूर्यकुमार यादव की कलाई की चोट बनी खराब फॉर्म की वजह?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव कलाई की समस्या से जूझ रहे हैं और दर्द की वजह से असहज भी महसूस करते हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय वह पूरे सीजन दाएं हाथ की कलाई पर भारी टेपिंग के साथ नजर आए थे। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी ऐसा देखा गया था। हालांकि, इस चोट को लेकर अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ सदस्य रियान टेन डशकाटे ने इसे सामान्य चोट बताया था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यही समस्या सूर्या की गिरती बल्लेबाजी फॉर्म की एक बड़ी वजह हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here